लाइव न्यूज़ :

मप्र में बस के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, पांच झुलसे

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:02 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), चार जुलाई मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर कुर्राई में रविवार को एक निजी बस के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से बस में सवार 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और दो महिलाओं समेत पांच अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए।

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा पुलिस थाना प्रभारी एवं निरीक्षक मैना पटेल ने बताया कि यह बस टीकमगढ़ से झांसी जा रही थी और उसमें लगभग 24 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा कि टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर कुर्राई के सैकड़ों लोग पेयजल की समस्या के निदान की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे जिससे उस मार्ग पर यातायापूरी तरह से ठप था।

पटेल ने बताया कि यह बस चालक अपने वाहन को जंगल के पगडण्डी रास्ते से निकाल कर ले जा रहा था, तभी बस हाईटेंशन तार से टकरा गयी, जिसकी वजह से बस में सवार एक अज्ञात महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिपेन्द्र पाठक (30), विमला देवी (30), आरती (28), पलटू अहिरवार (45) एवं अजय (28) बुरी तरह झुलस गए।

उन्होंने कहा कि हादसे में झुलसे घायलों का उपचार यहां टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

पटेल ने बताया कि घटना के वक्त वह धरना दे रहे लोगों को समझाइश दे रही थी, इसलिए सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर झुलसे यात्रियों को अस्पताल भेजा।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक एवं परिचालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गये।

पटेल ने बताया कि इस मामले में दिगौड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए