लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद   

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 11, 2018 17:42 IST

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवान मुकुल मीना को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल जवान को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित निकालकर दुर्गमूला में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App

श्रीनगर, 11 जुलाईः जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सूबे के कुपवाड़ा जिले के जंगलों आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद गया है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवान मुकुल मीना को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जवान को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित निकालकर दुर्गमूला में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें, सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए मंगलवार दोपहर अभियान शुरू किया था और मंगलवार को शुरू हुए एनकाउंटर में आतंकी मौका देककर वहां से भाग गए थे। हालांकि बुधवार को उन्हें खोज निकाला गया और उनके खात्मे के लिए एनकाउंटर जारी है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराए थे। इस मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक की पहचान कर ली गई थी, जिसमें एक आतंकवादी का नाम बाबर था। वह जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था। इसका संबंध पाकिस्तान से है। 

बता दें कि इससे पहले बीती 9 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने 180 बटालियन के सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हांलाकि इस हमले में किसी भारी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा नौ जुलाई को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। 

उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आतंकवादीएनकाउंटरजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए