लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में एक स्थान को हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटाया गया, दो नए स्थान शामिल

By भाषा | Updated: April 17, 2020 18:49 IST

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से हॉटस्पॉट 27 क्षेत्रों में से एक क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के बाद उसे हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है। साथ ही दो नए स्थानों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से हॉटस्पॉट 27 क्षेत्रों में से एक क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के बाद उसे हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है।साथ ही दो नए स्थानों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल किया गया है।

उप्र: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 27 क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में से एक क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के बाद उसे हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है, लेकिन दो नए स्थानों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल 28 स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जगहों को पूरी तरह से सील करके वहां के निवासियों की आवाजाही रोक दी गई है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन जगहों को संक्रमण मुक्त करने और इन पर नजर रखने का काम कर रहा है। तीन दिन पहले चार जगहों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी से हटा दिया गया था। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में सेक्टर 20 और गामा -वन को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी से हटा दिया गया है, क्योंकि वहां कोई और मरीज कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अब जनपद में कुल 28 जगहें संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन जगहों पर रहने वाले लोगों के खाने-पीने एवं दवाई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो