लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अपराधी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक कथित अपराधी ने 23 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नेहरू विहार निवासी साहिल के बाएं पैर में गोली लगी और उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार साहिल ने शुरू में इस वारदात के लिये दो अन्य लोगों पर आरोप लगाया, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात के लिये फारूक नामक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने कहा कि फारूक इलाके का बदमाश है, जिसका मकसद दूसरे लोगों को अपराध में फंसाना है।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे फारूक ने साहिल को गोली मारी और फिर खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए