लाइव न्यूज़ :

अंबाला में भाजपा नेता के काफिले की कार से टक्कर लगकर एक व्यक्ति घायल : किसानों का आरोप

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:05 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), सात अक्टूबर अंबाला के पास नारायणगढ़ में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के काफिले में शामिल कार की टक्कर लगने से एक शख्स जख्मी हो गया।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। नारायणगढ़-सढौरा रोड पर स्थित सैनी भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह नारायणगढ़ में थे। किसान प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता के काफिले में शामिल एक कार ने भवन प्रीत नाम के किसान को टक्कर मार दी। वह पड़ोसी गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि भवन प्रीत के पैरों पर मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी समूह) के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि किसानों ने पुलिस में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?