लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:36 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी नोएडा में थाना फेज- 2 क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर कंपनी के भीतर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

थाना फेज-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स के डी -ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला का आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले मदन नाम के व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया । 

थाना फेज- दो की प्रभारी निरीक्षक चौहान ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे अजीत नामक बदमाश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लूटपाट व चोरी के कई मामलों में इससे पहले भी जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए