लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:17 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सट्टेबाजी के आरोप में हिरासत में लिए गए 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । ग्वालियर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने मंगलवार को बताया कि इंदरगंज थाने के एक दल ने सट्टा लगाने के संदेह में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए इन दो लोगों में से एक सोनू बंसल ने रात नौ बजे के करीब पानी पीने के बाद उल्टी कर दी, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में इंदरगंज थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार, सहायक उप निरीक्षक ब्रजलाल और तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

क्राइम अलर्टGwalior: नववाहिता ने एसिड पीकर दी जान, दहेज में भैंस न लाने पर ससुराल वालों ने किया था प्रताड़ित; पति समेत 5 पर मामला दर्ज

क्राइम अलर्टVIDEO: ग्वालियर में महिला को सरेआम गोली मारने वाले व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव किया मर्डर का वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: ऑटो रिक्शा से खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काट दिया चालान, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: बहु ने बेरहमी से सास को पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, देखें वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष