लाइव न्यूज़ :

ठाणे में इमारत का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:31 IST

Open in App

ठाणे, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गयी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे उल्हासनगर शहर में हुई जब पारस इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित पर एक अपार्टमेंट के शयनकक्ष का एक हिस्सा चौथी मंजिल पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि नरेशलाल पोपतानी (24) नामक व्यक्ति को चोट आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी, पुलिस और आपदा प्रबंधन शाखा का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने बचाव एवं राहत अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में एहतियातन कदम के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया। नगर निकाय के अधिकारी रविवार को इमारत का निरीक्षण करेंगे।

उल्हासनगर नगरपालिका के प्रवक्ता युवराज बदाने ने बताया कि 1995-96 में बनी इमारत में 15 फ्लैट और चार दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए