लाइव न्यूज़ :

खंभे में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:52 IST

Open in App

चित्रकूट जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार में बिजली के एक खंभे में बिजली का करंट आने से उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस कर जख्मी हो गया। कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुराने बाजार स्थित बिजली के एक खंभे में करंट आने से उसकी चपेट में आकर विष्णु उर्फ पप्पू गुप्ता (35) की मौत हो गयी और उसे बचाने में अंडा व्यवसायी मुन्नालाल (55) झुलसकर जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि मुन्नालाल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पप्पू गुप्ता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए