लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बड़े आंतकी हमले की साजिश नाकाम, एक आतंकी गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 12:17 IST

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर दिल्‍ली को दहलाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर दिल्‍ली को दहलाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी, जिसको सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है।

खबर के अनुसार जम्मू में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू और राजधानी दिल्ली को धमाकों से दहलाने की आतंकवादी साजिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी के पास से पुलिस ने आठ हथगोले बरामद किए हैं। वहीं, इस आतंकी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

 इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रविवार देर रात खबर मिली थी कि दिल्ली के गांधी नगर में एक अज्ञात संदिग्ध है। जिसके बाद हमने वहां जातक कश्मीर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आठ हथगोले मिले हैं। ये आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतीपुरा का रहनने वाला है और अरफान वानी के रूप में हुई है। 

इतना ही नहीं इस शख्स के पास से पुलिस को60 हजार रुपये भी मिले हैं। खुफिया एजेंसी ने 15 अगस्त की तौयारियों के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। खबर के अनुसार जैश ए मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद इब्राहिम उर्फ इस्माइल राजधानी में है और ये मई में भारत पहुंचा था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्लीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील