लाइव न्यूज़ :

सामरिक महत्व की सूचनाओं की जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:19 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस (एमईएस) के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को सामरिक महत्व की सूचनाओं की कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस कर्मी ने पाकिस्तानी महिला हैंडलर के हनी ट्रैप में फंस कर सामरिक महत्व की सूचनाएं उसे दीं।

पुलिस महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस (एमईएस) के चीफ इंजीनियर, जोधपुर जोन के अधीन कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सिंह को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी दो महीने से पाकिस्तानी महिला हैंडलर से वाट्सएप के जरिये सम्पर्क में था, इस दौरान उसने महिला हैंडलर से चैट किया, दोनों में दोस्ती हुई और फिर शादी की बात हुई, इस झांसे में आकर आरोपी ने भारतीय सेना की सामरिक महत्व की सूचनाओं की तस्वीरें खींच कर उन्हें व्हाट्सएप पर भेजा हैंडलर को भेजा।

आरोपी के मोबाइल की जांच में उसमें अश्लील चैट एवं सामरिक महत्व की सूचना भेजने के सबूत मिले हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो