लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 15, 2021 12:50 PM2021-12-15T12:50:36+5:302021-12-15T12:50:36+5:30

One person arrested for sexually harassing girl | लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना जकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लड़की घर के पास के गन्ने के खेत में गई थी। आरोपी ने वहां उसके साथ बदसलूकी की और लड़की के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया।

जकरोली थाना अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person arrested for sexually harassing girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे