लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:26 IST

Open in App

बुलंदशहर, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि घटना को कथित तौर पर मृतक की बहन के प्रेमी ने अंजाम दिया जो अपनी प्रेमिका की मौत के लिए उसके परिवार को जिम्मेदार मानता था।

उन्होंने बताया कि यहां से 35 किलोमीटर दूर जिले के ​सिकंदराबाद शहर में 25 वर्षीय रामवीर की उसके घर में बृहस्पतिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रामवीर अपने घर में दुकान चलाता था। उसका पड़ोसी आकाश सुबह पांच बजे चीनी खरीदने के बहाने उसके घर पहुंचा। रामवीर ने जब दरवाजा खोला तो आकाश ने उसे कथित रूप से गोली मार दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हआ है कि रामवीर की बहन का आकाश के साथ प्रेम संबंध था। आकाश का उसके घर आना-जाना था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब लड़की के परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसे डांटा जिसके बाद उसने आठ नवंबर को जहर खा लिया। बाद में नोएडा के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आकाश की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए