लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 104 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:07 IST

Open in App

जयपुर, 30 जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 104 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,396 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 2766 हो गई है।

इस दौरान संक्रमण के 104 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,396 हो गयी जिनमें से 2,260 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 28, जोधपुर में 11 और कोटा में 10 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 238 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,12,370 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 2,766 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें जयपुर में 514, जोधपुर में 302, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 116, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?