लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 140 नए मामले

By भाषा | Updated: May 3, 2021 08:17 IST

Open in App

लेह, तीन मई लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है और 140 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,226 हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले साल महामारी की शुरुआत होने के बाद से लेह में कम से कम 101 लोगों की मौत हुई है और करगिल में 44 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के कुल मामलों में से 11,786 मामले लेह जिले से और 2,440 मामले करगिल से हैं।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 113 की सूचना लेह से मिली है जबकि 27 मामले करगिल में सामने आये।

इस बीच संक्रमण से उबरने के बाद 193 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, जिनेमें 178 मरीज लेह से और 15 करगिल से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,346 है जिसमें 12,735 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए