लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भूस्खलन की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:42 IST

Open in App

दक्षिण त्रिपुरा जिले में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की दो घटनाओं में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बेलोनाई अनुमंडल के सरासीमा गांव में तड़के चार बजे मिट्टी का घर ढहने से दिहाड़ी मजदूर नारायण भौमिक (21) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी झेरझेरी गांव में भूस्खलन की एक अन्य घटना में दो भाई रसेल मियां (12) और रहीम मियां (11) घायल हो गये। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और समग्र स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को सहायता प्रदान की जाएगी। दक्षिण त्रिपुरा के जिलाधिकारी साजू वहीद ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारी बारिश ने जिले के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया है, जिससे बेलोनिया नगर परिषद क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन घरों की मिट्टी की दीवारें ढह गईं, जबकि कई अन्य परिवार प्रभावित हुए क्योंकि बारिश का पानी उनके घरों में घुस गया।’’ वहीद ने कहा, ‘‘प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाने के साथ-साथ सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आर्थिक मदद के रूप में भौमिक के परिवार को 20,000 रुपये सौंपे गए हैं, जबकि 4.20 लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल बच्चों के परिवारों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की प्रारंभिक आर्थिक मदद दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप