लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ से एक की मौत, 11 जिलों में करीब तीन लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:41 IST

वर्तमान में धेमाजी, लखीमपुर, नगाँव, होजई, दर्रांग, बारपेटा, नलबाड़ी, गोलपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 2.15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने गोलपारा में पिछले 24 घंटों में नौ लोगों को बचाया है।

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और 11 जिलों में लगभग तीन लाख लोग प्रभावित हुए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, गोलपारा जिले के रोंगजुली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वर्तमान में धेमाजी, लखीमपुर, नगाँव, होजई, दर्रांग, बारपेटा, नलबाड़ी, गोलपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

गोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 2.15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसके बाद नलबाड़ी में 22,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और नगाँव में लगभग 11,000 लोग प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने गोलपारा में पिछले 24 घंटों में नौ लोगों को बचाया है, जबकि प्रभावित लोगों के बीच 172.53 क्विंटल चावल, दाल, नमक और 804.42 लीटर सरसों के तेल के साथ तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं को वितरित किया गया है।

वर्तमान में, ब्रह्मपुत्र जोरहाट में निमटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 321 गांव जलमग्न हैं और 2,678 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अधिकारी पांच जिलों में 57 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं, जहां 16,720 लोग शरण लिए हुए हैं।

गोलाघाट, बारपेटा, नलबाड़ी, धेमाजी, माजुली, होजई, सोनितपुर, चिरांग, करीमगंज, नगाँव, बोंगईगाँव, दिमा हसाओ, बक्सा और लखीमपुर में विभिन्न स्थानों पर तटबंध, सड़क, पुल, पुलिया और कई अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।  

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप