लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:38 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजौरी के पुलिस अधीक्षक नबी कासबा ने बताया कि मुठभेड़ जारी है। यह इस इलाके में अगस्त में हुई मुठभेड़ की दूसरी घटना है। थानामंडी क्षेत्र में छह अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए