लाइव न्यूज़ :

राकांपा के एक धड़े ने एलडीएफ का साथ छोड़ा, यूडीएफ में होगा शामिल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:18 IST

Open in App

कोच्चि ,13 फरवरी केरल में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी यूडीएफ को उस वक्त झटका लगा जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक धड़े ने माकपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़ कर कांग्रेस नीत मोर्चे (यूडीएफ) में शमिल होने घोषणा की।

मोर्चे के प्रमुख एवं विधायक मणी सी कप्पन ने कहा कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला के नेतृत्व में ‘एश्वर्य केरला’ यात्रा रविवार को कोट्टायम जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र पाला में पहुंचेगी तो वह उसमें शामिल होंगे।

कप्पन ने 2019 में हुए उपचुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर पाला सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने राकांपा के सात जिला अध्यक्षों और नौ राज्य पदाधिकारियों के समर्थन का दावा किया।

उन्होंने यह विद्रोह पाला विधानसभा सीट को कथित तौर पर माकपा द्वारा केरल कांग्रेस (एम) को देने के कदम के बाद किया। इस दल की अगुवाई जोस के मणी कर रहे हैं। मणी ने यूडीएफ के साथ अपने पुराने संबंध समाप्त करते हुए हाल ही में सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया था।

कप्पन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई की यूडीएफ उनके धड़े को अपने में शामिल करेगा।

केरल के परिवहन मंत्री एवं राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़े के मुखिया ए के शशींद्रन ने कप्पन के यूडीएफ में शामिल होने के कदम की निंदा की और कहा कि उन्होंने पाला की जनता के साथ अन्याय किया है, जिन्होंने उन्हें जिताया था।

राकांपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए