लाइव न्यूज़ :

CAA पर बवाल, मौजपुर में गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल की मौत, डीसीपी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 16:50 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली पुलिस और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री से व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।भजनपुरा में सीएए विरोध प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी की।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून विरोधी (सीएए) को लेकर झड़प के दौरान हेड कॉन्स्टेबल मारा गया। गोकुलपुरी इलाके में हुए उपद्रव में एक डीसीपी भी घायल हो गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर झड़प के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया है । उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर सोमवार को जारी झड़पों के दौरान शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शर्मा के सिर और हाथ में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वह ठीक हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं । संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध और समर्थन करने वाले समूहों के बीच झड़पों के एक दिन बाद सोमवार को कई गाड़ियों, दुकानों और मकानों में आग लगा दी गयी ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध और समर्थन के दौरान उत्तरपूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हिंसा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति-व्यवस्था में गड़बड़ी की बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं माननीय उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से शांति और सौहार्द्र सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बहाल किए जाने का अनुरोध करता हूं ।

किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।’’ उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों द्वारा कम से कम दो मकानों और दमकल की एक गाड़ी में आग लगा दिए जाने के बाद तनाव फैल गया है। लगातार दूसरे दिन सीएए का समर्थन और विरोध करने वाले समूहों के बीच झड़प हो गयी और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किए । जाफराबाद के चांदबाग इलाके में भी हिंसा की घटना हुई है ।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली पुलिस और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए संयम बरतने का आग्रह करता हूं। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली में झड़प पर केजरीवाल ने उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री से व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। भजनपुरा में सीएए विरोध प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी की।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहदिल्ली क्राइमअनिल बैजलअरविन्द केजरीवालजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत