लाइव न्यूज़ :

शहीद हुए छह बहादुरों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले वायुसेना, दिल्ली पुलिस और असैन्य सुरक्षा के छह कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि शहर की सरकार इन बहादुरों के परिवारों के साथ ‘‘कंधे से कंधा मिलाकर’’ खड़ी है।

उन्होंने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की और कहा कि इन लोगों को सम्मानित करने एवं उनके परिवारों की सहायता के लिए शनिवार को एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

सिसोदिया ने कहा कि इन छह लोगों में नागरिक सुरक्षा का एक, भारतीय वायु सेना के तीन और दिल्ली पुलिस के दो कर्मी शामिल हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘जवानों का शहीद होना एक अपूरणीय क्षति होती है। केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद ऐसे कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि मुहैया करने के लिए योजना शुरू की है, ताकि यह उनके लिए आय का स्रोत बन सके और वे गरिमा के साथ जीवन जी सकें।’’

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

सिसोदिया ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने देश के लिए कुर्बान होने वाले छह शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता सम्मान राशि देने का आज निर्णय लिया। इन शहीदों में से एक कर्मी सुरक्षा विभाग से, तीन कर्मी भारतीय वायु सेना से और दो कर्मी दिल्ली पुलिस से थे।’’

उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस ‘‘इन बहादुर जवानों की शहीदी को सलाम करती’’ है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘इनमें से कई परिवार पेंशन की मदद से गुजारा कर रहे हैं। हम इन कीमती जिंदगियों की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस सहायता राशि से उन्हें गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए