लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ करने वाला पलामू से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:42 IST

Open in App

पुलिस ने चुनाव आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को पलामू जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव से आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया मुकेश कुमार नामक इस युवक को आज गिरफ्तार किया गया। उपायुक्त शशिरंजन ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के तहत गिरफ्तार मुकेश कुमार (30) से स्वयं पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इस जांच-पड़ताल में जिले के आधा दर्जन पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के वोटर आईडी (तस्वीर पहचान पत्र) बनाने वाले यूआरएल के साथ छेड़छाड़ और हैक का मामला सामने आया था। पलामू में चुनाव आयोग के निर्देश के बाद चौनपुर के करसो के रहने वाले इस युवक को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार पूरे मामले का नेटवर्क उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से जुड़ा हुआ है । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार व्यक्ति से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पलामू जिला प्रशासन को सूचित किया था कि चौनपुर के करसो के इलाके में एक सीएसपी से वोटर आईडी बनाने वाली यूआरएल से छेड़छाड़ की गई है और छेड़छाड़ कर वोटर आईडी तैयार की गयी है। सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र बनाने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी थी और चुनाव आयोग ने इस कार्य के लिए कंपनी को यूआरएल उपलब्ध करवाया था और उसी यूआरएल के साथ छेडखानी की गई है।उन्होंने बताया कि वैसे चौनपुर के कस्टमर सर्विस प्वाइंट:सीएसपीः से अभी तक फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का मामला सामने नहीं आया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसे यह यूआरएल रांची के एक व्यक्ति ने उपलब्ध करवाया था जबकि हजारीबाग में भी किसी को यह यूआरएल दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि पूरे मामले को साइबर थाने को अनुसंधान के लिए सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम