लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति के खाते से 67 लाख रुपये निकालने के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:59 IST

Open in App

नोएडा, 13 अप्रैल थाना बीटा-2 पुलिस ने एक उद्योगपति के साथ धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 67 लाख रुपये निकालने वाले साइबर अपराध गिरोह के एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक बैंक कर्मी सहित दो लोग अभी भी फरार हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि 2020 में सुरेश कुमार ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उसके बैंक खाते को हैक करके 67 लाख रुपए खाते से निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना बीटा-2 पुलिस ने इस मामले में कुछ समय पूर्व सतीश, अनुज सिंह तथा जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। जितेंद्र इंडस बैंक में मैनेजर के पद पर काम करता था।

पांडे ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे निरीक्षक विनय सिंह ने आज एक अन्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। प्रदीप पूर्व में गिरफ्तार किए गए सतीश का बड़ा भाई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में इंडस बैंक का एक मैनेजर विक्रम कटारिया तथा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक इन अपराधियों ने 2016 में भी एक व्यक्ति के खाते से 17 लाख रुपये निकाल लिए थे। इन लोगों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके उक्त व्यक्ति के नाम से चेक बुक हासिल की थी तथा चेक बुक के जरिए 17 लाख रुपये निकाल लिए थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील