लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में डेढ़ महीने की गर्मी की छुटि्टयां

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:58 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्‍थान के सभी सरकारी स्‍कूलों में लगभग डेढ़ महीने की गर्मी की छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए।

इसके तहत राज्‍य के सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में 22 अप्रैल से लेकर छह जून 2021 तक ग्रीष्‍मावकाश रहेगा।

माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन अध्‍यापकों की ड्यूटी कोरोना कार्य में लगी है वे शिक्षक सक्षम अधिकारी जिला कलेक्‍टर या एसडीएम की अनुमति के बाद ही ग्रीष्‍मावकाश का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही आदेश में अध्‍यापकों से कहा गया है कि वे ग्रीष्मावकाश के दौरान भी सतर्क रहें और जिला प्रशासन द्वारा आपात स्थिति में ड्यूटी लगाए जाने पर निर्देशों का पालन करें।

इससे पहले स्‍कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर कहा था कि राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और बहुत जल्द इस संबंध में विभागीय आदेश जारी हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील