लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दो जिलों के क्वारंटाइन सेंटर में रह रही डेढ़ साल की बच्ची व गर्भवती महिला की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:02 IST

अधिकारियों ने बताया कि यादव की तबीयत खराब होने के बाद उसे रायपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे 21 तारीख को पृथक-वास केंद्र लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के टिकरकला गांव के पृथक-वास केंद्र में डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई है।चिकित्सकों ने बच्ची और उसकी मां का कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए नमूना ले लिया है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पृथक-वास केंद्र में डेढ़ साल की बच्ची और गर्भवती महिला की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के गरियाबंद जिले में गर्भवती महिला की तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बच्ची की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के धरनीगोड़ा गांव के पृथक-वास केंद्र में भगवती यादव (27) की मौत हो गई है।

यादव प्रवासी मजदूर थी। उन्होंने बताया कि यादव इस महीने की 14 तारीख को अपने माता-पिता के साथ तेलंगाना से अपने गांव पहुंची थी। तब से वे सभी पृथक-वास केंद्र में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यादव की तबीयत खराब होने के बाद उसे रायपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे 21 तारीख को पृथक-वास केंद्र लाया गया था।

उन्होंने बताया कि यादव को देखरेख में रखा गया था लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के टिकरकला गांव के पृथक-वास केंद्र में डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बालिका के पिता पुरन सिंह प्रवासी मजदूर है तथा वह इस महीने की 17 तारीख को श्रमिक विशेष रेलगाड़ी से मध्यप्रदेश के भोपाल से छत्तीसगढ़ पहुंचा था। उसे पेंड्रा के पृथक-वास केंद्र में रखा गया था लेकिन वहां से 18 तारीख को वह अपने गांव भाग गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब ग्रमीणों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की तब पुरन सिंह को उसकी पत्नी और बेटी के साथ टिकरकला के पृथक-वास केंद्र में भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को बच्ची की मां उसे दूध पिलाने बाद नहाने के लिए चली गई। जब वह वापस आई तब बच्ची हिचकी ले रही थी तथा उसे सांस लेने में तकलीफ थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद महिला ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति और अन्य लोगों को दी तथा बच्ची को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बच्ची और उसकी मां का कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए नमूना ले लिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील