लाइव न्यूज़ :

ओणम उपहार विवाद: पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे वाम पार्षदों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:39 IST

Open in App

कोच्चि में यूडीएफ शासित त्रिक्काकारा नगर पालिका में बुधवार को तब तनाव व्याप्त हो गया जब पुलिस ने एलडीएफ के उन पार्षदों को हटाने के लिए कथित रूप से बल प्रयोग किया जो नगरपालिका अध्यक्ष अजिता तंकप्पन के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। तंकप्पन ओणम के दौरान सभी सदस्यों को कथित तौर पर गुप्त रूप से पैसे बांटने के लिए सतर्कता जांच का सामना कर रही हैं।माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ पार्षदों ने तब विरोध प्रदर्शन किया जब तंकप्पन ने अपराह्न में अपने कार्यालय में प्रवेश किया, जिसे नगर सचिव ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) के निर्देश के बाद सील कर दिया था।त्योहार से पहले सभी सदस्यों को ओणम उपहार के रूप में 10,000 रुपये के कथित वितरण के सीसीटीवी फुटेज जैसे डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए कार्यालय को सील किया गया था।जब नगरपालिका अध्यक्ष ने शाम को कार्यालय से निकलने के लिए पुलिस से मदद मांगी, तो एलडीएफ सदस्यों ने नारेबाजी की और सील किए गए कार्यालय में प्रवेश करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।जब एलडीएफ सदस्यों ने उनके कक्ष के सामने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा तब पुलिस ने कथित तौर पर उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। बाद में एलडीएफ पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।एलडीएफ पार्षदों का आरोप है कि तंकप्पन ने विपक्षी सदस्यों सहित 43 पार्षदों में से प्रत्येक को अपने केबिन में बुलाने के बाद गुप्त रूप से ‘‘ओनाक्कोडी’’ (नये कपड़े) के साथ सीलबंद लिफाफे में 10,000 रुपये वितरित किए थे।उन्होंने दावा किया कि 18 पार्षदों ने बाद में राशि वापस कर दी थी क्योंकि उन्हें पैसे के स्रोत के बारे में संदेह था। उन्होंने कथित घटना की जांच की मांग करते हुए सतर्कता विभाग में एक शिकायत भी दर्ज करायी थी जिसमें आरोप लगाया गया कि भ्रष्ट तरीकों से धन एकत्र किया गया था।तंकप्पन ने इन सभी आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा है कि यह यूडीएफ शासित नगर पालिका प्रशासन को गिराने के लिए विपक्षी माकपा द्वारा जारी प्रयासों का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं राजेश?, 51 वोट के साथ बनेंगे महापौर, एलडीएफ के शिवाजी को 29 और यूडीएफ के सबरीनाथन को 19 वोट

भारततिरुवनंतपुरम नगर चुनाव में 50, पलक्कड़ नगरपालिका में 25, कोडुंगल्लूर नगरपालिका में 18, त्रिशूर निगम में 08, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगरपालिकाओं के 2-2 सीट पर बीजेपी का कब्जा

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः 45 साल से कब्जा, वामपंथी दल पस्त?, पीएम मोदी ने लिखा-भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण, पढ़िए पोस्ट

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर