लाइव न्यूज़ :

विमान में सवार होने से पहले पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन को देख दौड़ पड़ीं ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:38 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली हैं और इस दौरान वह राज्य को बकाया कोष जैसे कई मुद्दों को उठायेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजशोदाबेन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की।आसनसोल धनबाद से करीब 68 किलोमीटर दूर है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को शहर के हवाईअड्डे से नयी दिल्ली के लिये विमान में सवार होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी को देख उनसे मिलने के लिये दौड़ पड़ीं और दोनों के बीच सुखद बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पड़ोसी झारखंड के धनबाद की दो दिन की यात्रा के बाद जशोदाबेन वहां से लौट रही थीं।सूत्र ने बताया, ‘‘यह अचानक हुई मुलाकात थी और उनके बीच अभिवादन का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक साड़ी उपहार में दी।’’ बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली हैं और इस दौरान वह राज्य को बकाया कोष जैसे कई मुद्दों को उठायेंगी। जशोदाबेन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की। आसनसोल धनबाद से करीब 68 किलोमीटर दूर है।मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्य के नाम में परिवर्तन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय जैसे मुद्दों को उठाएंगी। राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात बुधवार शाम साढ़े चार बजे होनी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, 'मैं अमूमन दिल्ली नहीं जाती हूं। मैं कहीं भी इसलिए नहीं जाती हूं, क्योंकि यहां पर मेरे पर कुछ जिम्मेदारियां हैं। हमें कुछ प्रशासनिक कारणों से नई दिल्ली जाना पड़ रहा है, क्योंकि यह राजधानी है और वहीं पर संसद है, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री वहीं रहते हैं। इसलिए हमें वहां जाने की जरूरत है। यह नियमित काम का हिस्सा है।' 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया