लाइव न्यूज़ :

निर्भया के परिवार वाले बैठे धरने पर, दादा ने कहा- सीएमओ निलंबित हो, नहीं तो आत्मदाह करूंगा, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 13, 2020 16:03 IST

इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। निर्भया के दादा ने अधिकारी का निलम्बन नहीं होने पर आत्मदाह करने की घोषणा की है। सीएमओ डॉ प्रीतम मिश्र की टिप्पणी से क्षुब्ध व नाराज निर्भया के परिजनों ने पैतृक गांव मेड़वार कला में धरना आरम्भ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने सीएमओ को तत्काल निलंबित नहीं किया तो वह आत्मदाह करेंगे।सीएमओ की टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक व शर्मसार करने वाला बताया।

निर्भया के विरुद्ध कथित तौर पर बेतुकी टिप्पणी करने वाले बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित करने की मांग को लेकर निर्भया के परिजन गुरूवार को धरने पर बैठ गये।

इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। निर्भया के दादा ने अधिकारी का निलम्बन नहीं होने पर आत्मदाह करने की घोषणा की है। सीएमओ डॉ प्रीतम मिश्र की टिप्पणी से क्षुब्ध व नाराज निर्भया के परिजनों ने पैतृक गांव मेड़वार कला में धरना आरम्भ कर दिया।

निर्भया के दादा लालजी सिंह ने कहा कि यदि योगी सरकार ने सीएमओ को तत्काल निलंबित नहीं किया तो वह आत्मदाह करेंगे। उन्होंने सीएमओ की टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक व शर्मसार करने वाला बताया।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सीएमओ का निर्भया को लेकर बेतुका बयान सामने आया है। वीडियो में सीएमओ यह बोलते दिखाई दे रहे हैं कि निर्भया दिल्ली क्यों गई। वीडियो में उनका यह भी कहना था कि निर्भया के गांव में किसी ने भी डॉक्टरी की पढ़ाई नहीं की और यहां के लोगों को डॉक्टर चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले डॉक्टर की पढ़ाई करें फिर इसी अस्पताल में डॉक्टर बन जाएं। जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए