लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने बजरंग दल पर बैन लगाने के सवाल पर कहा, "अभी इस क्या बोलें, विपक्ष का कॉमन एजेंडा बनेगा तो देखेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2023 15:17 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने बिहार में बजरंग दल को प्रतिबंधित किये जाने के सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय उसे विपक्षी एकता से जोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजरंग दल को बैन किये जाने के सवाल पर नहीं दिया सीधा जवाबनीतीश ने अपने सांसद द्वारा बजरंग दल को बैन किये जाने की मांग पर साधी चुप्पीजदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं जब पत्रकारों नीतीश कुमार से उनके सांसद द्वारा भी बजरंग दल को प्रतिबंधित किये जाने के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस मुद्दे को विपक्षी एकता से जोड़ते हुए कॉमन एजेंडे की बात छेड़ दी।

नीतीश कुमार 2024 के आम चुनाव को लेकर विपक्षी एकता के प्रमुख घटक माने जा रहे हैं लेकिन जब पत्रकारों ने राजधानी पटना में गुरुवार को उनसे पूछा कि क्या आप भी कांग्रेस की तरह बिहार में बजरंग दल को प्रतिबंधित किये जाने के पक्ष में हैं तो उन्होंने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय उसे विपक्षी एकता से जोड़ दिया।

नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, "ऐसे सवालों पर अभी से क्या बोला जाए। हम लोग अभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं। एक बार जब सभी इकट्ठा हो जाएंगे तो सारे मुद्दों पर एक साथ बैठक होगी और एक साझा एजेंडा तैयार किया जाएगा।"

लेकिन दिलचस्प यह है कि इस मुद्दे पर नीतीश की पार्टी जदयू से लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हाल में बयान दिया था कि वो हिंदू परिषद, आरएसएस की युवा शाखा और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं।

सांसद कौशलेंद्र ने बजरंग दल जैसे संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग तब कि जह कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कहा कि वो सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगी। नालंदा के सांसद कैशलेंद्र ने बिहारशरीफ में हुई हालिया सांप्रदायिक तनाव के लिए बजरंग दल को जिम्मेदार ठहराते हुए बजरंग दल को बैन किये जाने की मांग की है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबजरंग दलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर