लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विमान हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- मरनेवालों के परिवारों के साथ गहरी संवेदना है

By अनुराग आनंद | Updated: May 22, 2020 18:47 IST

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।माना जा रहा है कि इस विमान में करीब 100 लोग सवार थे।

नई दिल्ली:पाकिस्तान विमान हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मरनेवालों के परिवारों के साथ गहरी संवेदना व घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।  बता दें कि कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विमान रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई घरों में नुकसान पहुंचा है और कई घरों में आग लग गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू की टीम लोगों को घरों से निकालने की कोशिश जारी है। 

हादसे के बाद के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया और तंग गलियों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Geo न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार क्रैश हुए पीआईए के विमान एयरबस A-320 PK8303 में विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के हवाले से बताया विमान में 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। डॉन से बात करते हुए पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि उड़ान A-320 में 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे, जो लाहौर से कराची जा रही थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह