लाइव न्यूज़ :

बापू को भारत रत्न देने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महात्मा गांधी भारत रत्न पुरस्कार से ऊपर हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 10:52 IST

बता दें कि तीन जजों की बेंच ने कहा कि देश के लोग उन्हें इन सम्मान से बढ़कर सम्मान देते हैं, इसलिए यह सम्मान उनके लिए सही नहीं है। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि महात्मा गांधी को आधिकारिक अलंकरण से सम्मानित करने के लिए याचिकाकर्ता की भावनाओं से सहमत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने याचिका कर्ता को कहा कि आपको केंद्र के पास यह प्रतिवेदन करने की अनुमती देता है। पिछले दिनों अमेजन के सीईओ (CEO) जेफ बेजोस ने गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा इन्होंने वास्तव में दुनिया को बदल दी।

महात्मा गांधी को भारत रत्न देने के लिए एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि महात्मा गांधी भारत रत्न से ऊपर हैं। इसलिए उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया जा सकता है। यह कहते हुए कोर्ट ने व्यक्ति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। 

बता दें कि तीन जजों की बेंच ने कहा कि देश के लोग उन्हें इन सम्मान से बढ़कर सम्मान देते हैं, इसलिए यह सम्मान उनके लिए सही नहीं है। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि महात्मा गांधी को आधिकारिक अलंकरण से सम्मानित करने के लिए याचिकाकर्ता की भावनाओं से सहमत है।

कोर्ट ने याचिका कर्ता को कहा कि आपको केंद्र के पास यह प्रतिवेदन करने की अनुमती देता है। 

बता दें कि पिछले दिनों अमेजन के सीईओ (CEO) जेफ बेजोस ने 14 जनवरी को भारत आने के बाद सबसे पहले राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी के स्मारक स्थान पर गए थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थीं। जिसका वीडियो  जेफ बेजोस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। वीडियो शेयर कर जेफ बेजोस ने लिखा था कि बस अभी-अभी भारत पहुंचा हूं। उनको मेरा सम्मान और श्रद्धांजलि, जिन्होंने वास्तव में दुनिया को बदल दी। उनके स्मारक पर एक अच्छी दोपहर बिताई। जी भर के जीएं इस तरह से सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है- महात्मा गांधी।

वीडियो में जेफ बेजोस सफेद कुर्ते और नारंगी रंग के जैकेट में नजर आ रहे थे।  महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए जेफ बेजोस सेंट्रल दिल्ली स्थित राजघाट महात्मा गांधी के स्मारक पर गए थे। मीडिया रिपोर्ट और पीटीआई-भाषा के मुताबिक भारत यात्रा पर जेफ बेजोस को व्यापारियों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता था। खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने रविवार को एक बयान जारी इसकी चेतावनी दी थी। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीसुप्रीम कोर्टभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप