लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बसंत पंचमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल, ब्रज में हुई होली की शुरुआत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 13:04 IST

बसंत पंचमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को होली खेली गई। इसके साथ ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव का आगाज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली खेली गई।इसके साथ ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव का आगाज हो गया है।

मथुरा:मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी के मौके पर होली खेली गई। बता दें कि शनिवार को ऋतुराज का मथुरा के वृंदावन में रंगों से स्वागत किया गया। इसी क्रम में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज बसंत पंचमी के मौके पर ठाकुरजी ने ब्रज में भक्तों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेलकर 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत की। मालूम हो, मंदिर के पट सुबह तय समय पर खुल गए थे, लेकिन ठाकुर बांके बिहारी महाराज के भक्त होली का आनंद लेने के लिए घंटों पहले से ही मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। 

शनिवार की सुबह मंदिर में बसंत पंचमी का नजारा अद्भुत था। यहां भक्तों ने फूलों और गुलाल की होली खेली। यही नहीं, मंदिर में सेवायतों ने ठाकुरजी को गुलाल अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल से भरे थाल से गुलाल की बौछार की। बताते चलें कि ब्रज में बसंत पंचमी के अवसर पर होली खेलने के साथ ही यहां करीब सभी मंदिरों में होली महोत्सव का आगाज हो जाता है। ऐसे में अब यहां 40 दिनों तक होली के मौके पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। 

यही नहीं, भक्त बसंत लगते ही नंदगांव और बरसाना में लठमार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। दुनियाभर में लठमार होली काफी प्रसिद्ध है। वैसे मथुरा होली के कार्यक्रम को लेकर हमेशा से ही सुर्खियां बटोरते हुए नजर आया है। यहां होली के कार्यक्रम देखने लायक होते हैं। यही कारण है कि देशभर के अलावा विश्व के कोने-कोने से लोग यहां होली का आनंद लेने आते हैं। 

टॅग्स :बसंत पंचमीहोलीमथुराVrindavanTemple
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ज़रा हटकेVIRAL: बांके बिहारी मंदिर में VVIP रिंग सेरेमनी! श्रद्धालु लाइन में, कपल अंदर

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?