लाइव न्यूज़ :

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सांसद पप्पू यादव ने लारेंस बिश्नोई को बताया दो टके का अपराधी, कहा- कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में कर देंगे सफाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2024 17:53 IST

पप्पू यादव ने कहा कि सब मूकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। उन्होंने चुनौती पूर्ण लहजे में कहा कि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताते हुए उन्हें धमकी दीपूर्णिया से सांसद ने कहा, यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगाएक्स पर पोस्ट करके लिखा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज...

पटना: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरे देश की सियासी गलियारे में हलचल मची हुई है। देश के तमाम नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने घटना को दुखद बताया और लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताते हुए धमकी दी कि यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज। एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि सब मूकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। उन्होंने चुनौती पूर्ण लहजे में कहा कि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 

उन्होंने कहा  कि महाराष्ट्र महाजंगलराज है। वाई सिक्योरिटी रहते पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाजंगलराज होने का शर्मनाक प्रमाण है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। महाराष्ट्र की भाजपा गठबंधन की सरकार जब अपने दल के इतने रसूख वाले नेता की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम जनता का क्या होगा?

टॅग्स :पप्पू यादवLawrenceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया