लाइव न्यूज़ :

Lockdown: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- 3 मई के बाद कुछ क्षेत्रों में स्थिति देखते हुए छूट देंगे, लेकिन सतर्क रहें व सहयोग करें

By अनुराग आनंद | Updated: May 1, 2020 15:08 IST

देश में कोरोना महामारी का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में हर रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने इस मामले में कहा है कि हम 3 मई के बाद जरूर कुछ क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए छूट देंगे।महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 85,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

मुंबई: देश भर में जारी कोरोना महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की अवधी तीन मई को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में लॉकडाउन के बाद स्थिति को देखते हुए हर राज्य सरकार अपने स्तर पर लॉकडाउन को लेकर फैसला लेगी।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस मामले में कहा है कि हम 3 मई के बाद जरूर कुछ क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए छूट देंगे, लेकिन सतर्क रहें और सहयोग करें। नहीं तो पिछले कुछ दिनों में हमने जो कुछ भी हासिल किया है वह खो जाएगा। इसलिए हम धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे। 

इसके अलावा, बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश को सख्ती से लागू करते हुए राज्य भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने 85,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए और अभी तक 16,962 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च से कोविड-19 से लड़ते और लॉकडाउन को लागू करते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले 85,586 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए। 

इस दौरान 161 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिवउन्होंने बताया कि लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 16,962 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कम से कम 161 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। इनमें से 21 अधिकारी हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पुलिस पर हमले के कम से कम 167 मामले दर्ज किए गए जिनमें अभी तक 580 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

50 हजार से ज्यादा जब्त किए गए वाहनउन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अवैध परिवहन के 1,237 मामलों को दर्ज किया और 50,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस अवधि के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माने के तौर पर 3.02 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पृथक रहने संबंधी नियमों के उल्लंघन के लिए कम से कम 622 लोगों को हिरासत में लिया।

कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेल रहा महाराष्ट्रबता दें कि महाराष्ट्र कोविड-19 (COVID-19) की सबसे ज्यादा मार झेलने वाला प्रदेश है। यहां से सबसे अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के महाराष्ट्र से अब तक कुल 10,498 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 459 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1,773 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए