लाइव न्यूज़ :

'नाटू-नाटू' की तर्ज पर 'लूटो-लूटो', पीएम मोदी और गौतम अडानी पर कांग्रेस ने ऐसे साधा निशाना

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 13, 2023 15:13 IST

कांग्रेस ने फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' की तर्ज पर लूटो-लूटो का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में रामचरण और जूनियर एनटीआर की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जारी किया गौतम अडानी और पीएम मोदी का पोस्टर'नाटू-नाटू' की तर्ज पर लूटो-लूटो का पोस्टर जारी कियारामचरण और जूनियर एनटीआर की जगह पीएम मोदी और गौतम अडानी को दिखाया

नई दिल्ली: ऑस्कर 2023 में फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' ने इतिहास रचते हुए 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब अपने नाम किया। अब कांग्रेस ने इस गाने के बोल 'नाटू-नाटू' की तर्ज पर लूटो-लूटो का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में रामचरण और जूनियर एनटीआर की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी को दिखाया गया है। 

बता दें कि ऑस्कर 2023 में ब्लॉकबस्टर भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' ने  'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' की कैटेगरी में  टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ जैसे गानों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।

अब कांग्रेस के पोस्टर जारी करने के बाद भाजपा और मुख्य विपक्षी दल में एक बार फिर टकराव बढ़ने की संभावना है। दरअसल भाजपा जहां राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस अडानी मुद्दे को लेकर आक्रामक है। इसी कारण आज सदन में भी जमकर हंगामा हुआ।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ। पहले दिन जहां भाजपा ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को घेरा, वहीं विपक्ष ने अदाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का मामला उठाया। 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल के बयान को लेकर जारी विवाद को ओछी राजनीति करार दिया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन के बाहर कहा कि भाजपा के लोग खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।" हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगौतम अडानीकांग्रेससंसद बजट सत्रराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण