लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- युद्धस्तर पर सुधार की आवश्यकता

By भाषा | Updated: July 12, 2019 06:54 IST

योगी ने कहा कि ऐसे हादसे सिर्फ चालकों के मत्थे मढ़कर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और लोगों के जीवन के साथ समझौता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा । उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में युद्ध स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।

Open in App

लखनउ, 11 जुलाईः यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे के चार दिन बाद सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे नाराज दिखे। योगी ने कहा कि ऐसे हादसे सिर्फ चालकों के मत्थे मढ़कर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और लोगों के जीवन के साथ समझौता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा । उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में युद्ध स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोकभवन में हुई बैठक में निर्देश दिया कि सभी वाहन चालकों का मेडिकल चेकअप, लाइसेंस की जांच, उनकी पूरी स्क्रीनिंग और चालकों के स्टेयरिंग पर बैठने से पहले और गंतव्य तक पहुंचने पर उनका ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट कराया जाए तथा रात में 400 किलोमीटर तक या उससे अधिक चलने वाली बसों में दो चालकों की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अधिकारियों एवं मंत्रियों के चालकों का भी मेडिकल चेकअप हो ।

बैठक में मौजूद जेपी इन्फ्राटेक के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी कंपनी को गलत कार्य करने की इजाजत प्रदेश सरकार नहीं दे सकती है और टोल आप वसूलते हैं, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना भी आपकी जिम्मेदारी है । योगी ने जेपी इन्फ्राटेक के अधिकारियों से कहा कि आईआईटी दिल्ली द्वारा बताए गए सुरक्षा के सभी 13 सुझावों का पालन करिए और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें अगर मानकों का पालन नहीं हो रहा है, तो कंपनी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ।

मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खासे चिंतित दिखे । उन्होंने कहा कि जिन मारूति वैन और टैम्पो को रिजेक्ट कर दिया जाता है, उन्हें स्कूल में चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि रिक्शों पर बच्चे लटक कर स्कूल जाते हैं और पिछले साल कुशीनगर में हुई घटना से भी सीख नहीं ली गई है । योगी ने कहा कि स्कूल का वाहन चलाने वाले सभी चालकों की मेडिकल जांच के साथ ही पुलिस सत्यापन भी कराएं । उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों का नियमित फिटनेस टेस्ट सत्र शुरू होने से पहले हो जाना चाहिए और इसके लिए जरूरी हो तो छुट्टी के दिन भी आरटीओ कार्यालय खोलें तथा जो भी वाहन फिटनेस पास हो उनको ही सड़क पर चलने की अनुमति दी जाए तथा कंडम बसें और डग्गामार वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाए ।

योगी ने कहा कि अन्य प्रदेशों से आने और जाने वाली बिना परमिट की बसों को प्रदेश से गुजरने की अनुमति न दें और जो भी कानून का उल्लंघन करे उससे पूरी सख्ती से निपटें । यातायात विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीली और काली फिल्म चढ़ाए वाहनों पर कार्रवाई की जाए तथा हेल्मेट और सीट बेल्ट को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जाए । उन्होंने कहा कि हाइवे पर जनसुविधाओं को बढ़ाया जाए, पेट्रोल पंप की व्यवस्था की जाए और ई चालान की व्यवस्था में और सुधार लाया जाए ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील