लाइव न्यूज़ :

गज तूफान ले सकता है विकराल रूप, भारतीय नौसेना अलर्ट पर

By भाषा | Updated: November 15, 2018 05:41 IST

भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गज चक्रवाती तूफान को देखते हुये बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App

भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गज चक्रवाती तूफान को देखते हुये बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) ने आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी की है। तूफान बृहस्पतिवार शाम में दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर मानवीय सहायता और संकट राहत के लिए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए खड़े हैं।’’उन्होंने बताया कि इन जहाजों में अतिरिक्त गोताखोर, डॉक्टर, हवा वाली रबड़ की नाव, हेलीकॉप्टर और राहत सामग्री तैयार है।

वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात गाजा के कमजोर होने से पहले तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं । मछली पकड़ने गए मछुआरों को जल्द लौटने की सलाह दी गई है। 15 तरीख तक समुद्री तटों से सभी को दूर रहने की सलाह दी गई है। ये तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।

 विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है।  पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है। 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। साथ ही  13-15 नवंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी व इससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के इलाकों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?