लाइव न्यूज़ :

Chhath 2024: महापर्व छठ के पहले दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में डूबने से गई आधा दर्जन लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2024 19:38 IST

राज्य के भागलपुर जिले में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़ी मोहनपुर घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल छह लोग गंगा नदी में डूब गए। यह घटना स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया हैराज्य के भागलपुर जिले में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। क ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल छह लोग गंगा नदी में डूब गए

पटना: महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस बीच बिहार के अलग-अलग जिलों से हादसों की खबर ने माहौल को गमगीन कर दिया है। राज्य के भागलपुर जिले में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़ी मोहनपुर घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल छह लोग गंगा नदी में डूब गए। यह घटना स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पीड़ित घाट की सफाई में लगे हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी पानी में कूद पड़े, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतकों में मौसम कुमारी (15), जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। 

पुलिस ने सभी शवों को गंगा से बरामद कर लिया है। एसडीपीओ अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में कुल चार बच्चे डूबे थे। तीन को अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि जीतन कुमार अपनी बुआ मौसम कुमारी के घर आया था और दोनों घाट पर सफाई करने गए थे। मृतकों के घर में घटना से कोहराम मचा हुआ है। 

वहीं, वैशाली जिले के महनार में छठ घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। महनार बाजार में पूरी तरह से यातायात ठप हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि घाट पर गोताखोर की तैनाती नहीं की गई थी। 

वहीं, अरवल जिले में छठ पर्व में नहाने के दौरान तीन महिलाएं पुनपुन नदी में डूब गईं। ग्रामीणों के सहयोग से महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों महिलाओं को करपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।

टॅग्स :छठ पूजाबिहारहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील