लाइव न्यूज़ :

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2023 18:45 IST

विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग हमारी संख्या की गिनती करवाते हैं। अब तो इतना हो गया है कि रामचरितमानस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्षद ने कहा- अब तो रामचरितमानस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही हैउन्होंने कहा- जिनको रामचरितमानस को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं है, वो इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू की ओर से महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के मौके पर जमकर सियासी तीर छोड़े गए। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग हमारी संख्या की गिनती करवाते हैं। अब तो इतना हो गया है कि रामचरितमानस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। जो लोग इसको लेकर कुछ बोल रहे हैं वो हिजड़े लोग हैं।

उन्होंने कहा कि जिनको रामचरितमानस को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं है, वो इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। उनको पहले यह मालूम होना चाहिए कि रामचरितमानस हमें क्या सिख देती है? महेश्वर सिंह  ने कहा कि रामचरितमानस हमें यह बतलाता है कि क्षत्रिय धर्म क्या है और माता-पिता के बीच हमारा संबंध की तरह का होना चाहिए? भाई से हमारा नाता कैसा होना चाहिए? इससे हम सीखते हैं कि गुरु और शिष्य का नाता किस तरह का होना चाहिए? यह हमें संस्कार सिखाता हैं न की बड़बोलापन सिखाता है। इसलिए मानस पर बोलने वाले लोग अनपढ़ हैं। उनको इसकी सजा मिलनी चाहिए। 

इसके साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में मंत्री अलोक मेहता को भी संदेश देते हुए कह किे हम सभी जाती का सपोर्ट करने वाले लोग हैं। हम किसी के ऊपर भी विवादित बयान नहीं देते हैं। हमलोग कभी भी जात-पात नहीं करते हैं। अगर हमलोग जात-पात करते तो भगवान राम सबरी के जूठे बैर नहीं खाते। भगवान राम जब युद्ध लड़ने गए तो वनवासी ने उनका समर्थन किया। 

बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। यह समाज को दो भागों में बांटने का काम करता है। इसके बाद बिहार में काफी विवाद हुआ और अभी यह विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि अब मंत्री आलोक मेहता ने सवर्णों को लेकरत विवादित बयान दे डाला है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप