लाइव न्यूज़ :

‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक पुरकायस्थ की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा, ‘2014 से अघोषित आपातकाल जारी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 08:26 IST

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय में 37 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई, जबकि नौ महिला संदिग्धों से उनके घरों में पूछताछ हुई। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि अब तक दो आरोपियों पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे न्यूजक्लिक के कार्यालय को सील कर दिया, 46 संदिग्धों से पूछताछ की गई लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरणों तथा दस्तावेज जांच के लिए जब्त कर लिए गए।

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2014 से "अघोषित आपातकाल" लगा दिया था जो 2024 के चुनाव में "हार के डर से और भी बदतर" होता जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा , ‘‘प्रिंसटन के प्रख्यात इतिहासकार ज्ञान प्रकाश ने 1975-77 की अवधि का एक गहन शोधपूर्ण विवरण लिखा है, जिसे इमरजेंसी क्रॉनिकल्स कहा जाता है। डॉ. प्रकाश जिस प्रतिरोध का विस्तार से वर्णन करते हैं, उसके ऐसे नायकों में से एक हैं प्रबीर पुरकायस्थ, जो बाद में ऊर्जा नीति के विशेषज्ञ बने।’’

रमेश ने लिखा, ‘‘मोदी सरकार ने आज उन्हीं प्रबीर पुरकायस्थ समेत अन्य लोगों को गिफ्तार कर लिया। भाजपा सरकार ने 2014 से अघोषित आपातकाल लागू कर रखा है, जो कि 2024 के चुनावों में हार के डर के कारण बदतर होता जा रहा है।’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता प्रधानमंत्री के पसंदीदा कारोबारी समूह पर अपनी निरंतर पड़ताल के लिए मोडानी शासन के प्रतिशोध का सामना कर रहे हैं, लेकिन पर्दाफाश जारी रहेगा।’’

दिल्ली पुलिस ने चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन प्राप्त करने के आरोपों में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में 30 स्थानों पर छापे मारने और विभिन्न पत्रकारों से पूछताछ के बाद मंगलवार को ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दिल्ली स्थित न्यूजक्लिक के कार्यालय को सील कर दिया, 46 संदिग्धों से पूछताछ की गई और लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरणों तथा दस्तावेज जांच के लिए जब्त कर लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय में 37 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई, जबकि नौ महिला संदिग्धों से उनके घरों में पूछताछ हुई। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि अब तक दो आरोपियों पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :Jairam Rameshdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए