लाइव न्यूज़ :

अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब, आखिर इतना डर क्यों?

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2023 15:42 IST

अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर बोला हमलापूछा- ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है?

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पीएम मोदी से पूछा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर पूछा है कि पूछा, प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब, आखिर इतना डर क्यों?

दरअसल, राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "एलआईसी की पूंजी, अडानी को! एसबीआई की पूंजी, अडानी को! ईपीएफओ की पूंजी भी अडानी को! ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों?"

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से वह लगातार अडानी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं। पिछले दिनों सूरत की अदालत ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा की सदस्यता से उन्हें अयोग्य ठहराया गया। 

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद लगातार कांग्रेस सदन के अंदर और बाहर प्रधामंत्री मोदी पर हमला कर रही है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने 'अडानी ग्रुप: हाउ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्ट मैन इज पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन कॉर्पोरेट हिस्ट्री' नामक एक रिपोर्ट में दो साल की जाँच के बाद आरोप लगाया कि 17.8 ट्रिलियन रुपये का समूह अडानी ग्रुप बेशर्मी के साथ स्टॉक हेरफेर में लगा हुआ है और दशकों के दौरान लेखा धोखाधड़ी योजना। हालांकि अडानी समूह ने आरोपों को खारिज कर दिया था और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

टॅग्स :राहुल गांधीAdani Enterprisesनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील