लाइव न्यूज़ :

बिहार पहुंचते ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग हैं साहब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2023 15:00 IST

एयरपोर्ट पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि आपके आगमन से पहले यह कहा गया है कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आप और आपका जोरदार विरोध किया जाएगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग हैं साहब।

Open in App
ठळक मुद्देपटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्री राम के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत कियाबाबा के स्वागत में पहुँचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राम कृपाल यादवबागेश्वर महाराज ने एयरपोर्ट पर कहा- बिहार हमार बा...रउआ सब ठीक बानी ना...

पटना: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार सुबह 8.00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्री राम के नारों के साथ उनपर फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। 

इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राम कृपाल यादव भी उनके साथ नजर आये। पटना एयरपोर्ट से खुद भाजपा सांसद मनोज तिवारी गाड़ी ड्राइव कर उन्हें होटल पनास ले गए। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों की भारी भीड़ दिखी। धीरेंद्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमार बा...रउआ सब ठीक बानी ना...। 

वहीं, एयरपोर्ट पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि आपके आगमन से पहले यह कहा गया है कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आप और आपका जोरदार विरोध किया जाएगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग हैं साहब, हम राजनेता नहीं हैं। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं। 

साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। उन्‍होंने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। बाबा बागेश्वर ने कहा कि बिहार हमारी आत्मा है। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम बिहार में लोगों को प्रेम करने आए हैं। अब बिहार में बहार आएगी। 

उन्होंने कहा कि जितना बड़ा हृदय बिहार के लोगों का है, उतना बड़ा हृदय किसी और का नहीं है। जिस तरह से लोगों ने हमारा स्वागत किया है, उसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। सभी लोगों से निवेदन है कि वह हनुमंत कथा सुनने जरूर आएं।

टॅग्स :बिहारमनोज तिवारीगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण