लाइव न्यूज़ :

नतीजों से पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष घोषित करने का जयराम रमेश ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 09:57 IST

80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी भूमिका क्या होगी, यह नया अध्यक्ष तय करेगा।गांधी ने कहा था कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे कैसे तैनात किया जाए आपको खड़गे जी और सोनिया जी से पूछना है।उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अंतिम अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष का है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष घोषित किए गए। वो 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस बीच ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के नतीजे सामने आने से पहले ही खड़गे को नया कांग्रेस अध्यक्ष बता दिया था। वहीं, अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश गांधी का बचाव करते हुए नजर आए।

रमेश ने ट्वीट कर लिखा, "मीडिया में गलत खबरें आई हैं कि राहुल गांधी ने दोपहर करीब 1 बजे अदोनी में शुरू हुई अपनी प्रेस वार्ता के दौरान खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। तथ्य यह है कि प्रेस मीट शुरू होने से पहले मतदान की दिशा बिल्कुल स्पष्ट थी।" राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर एक सवाल के जवाब में कहा, "मेरी भूमिका क्या होगी, यह नया अध्यक्ष तय करेगा। खड़गे जी और सोनिया जी से पूछिए।"

आंध्र प्रदेश में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक प्रेस वार्ता के दौरान की थी, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना चल रही थी। गांधी ने कहा था, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, इस पर श्री खड़गे को टिप्पणी करनी है। जहां तक ​​मेरी भूमिका का सवाल है, मैं बहुत स्पष्ट हूं। अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे कैसे तैनात किया जाए आपको खड़गे जी और सोनिया जी से पूछना है।"

राहुल गांधी ने ये भी कहा था, "कांग्रेस पार्टी में अंतिम अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष का है। और हमारे पास एक नया कांग्रेस अध्यक्ष होगा। और वह सज्जन तय करेंगे कि पार्टी कैसे आगे बढ़ती है।" 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। बता दें कि खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए।

टॅग्स :राहुल गांधीJairam Rameshमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया