लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव के बहाने उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार और उनके पुत्र को लेकर उठाया यह सवाल, कही यह बात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2023 17:39 IST

उपेंद्र कुशवाहा की अगर माने तो विधानसभा में हुई इस घटना के बाद नीतीश जी बेहद दुखी थे। ऐसे में उन्होंने कॉल करके के कहा कि अब वह कितने दिन यह सब संभाल पाएंगे, आप ही आकर इसे संभालिए। यही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी बोला है कि मैं खुद से नहीं आया था, आपने बुलाया तो आया था।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बहाने सीएम नीतीश के पुत्र पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव द्वारा सीएम के बेटे की बात करने पर नीतीश कुमार असहाय महसूस कर रहे थे। ऐसे में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने यह भी दावा किया है कि वे खुद नहीं आए हैं, सीएम द्वारा उन्हें बुलाया गया है।

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत के बीच रिश्ते को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा कही गई बातों का भी जिक्र भी किया गया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी में वापसी से जुड़ी पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 2021 के विधानसभा सत्र का जिक्र किया है। 

मामले में बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि आज जिनको मुख्यमंत्री आगे बढ़ाने की बात करते हैं, उन्होंने (तेजस्वी यादव) विधानसभा सत्र के दौरान निशांत को नीतीश कुमार का बेटा होने पर सवाल उठा दिया था।

मामले में क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा 

उपेंद्र कुशवाहा ने उस समय की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि जब तेजस्वी यादव यह बातें कर रहे थे, मुख्यमंत्री उस समय खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। लेकिन किसी ने भी उस समय तत्कालिक नेता प्रतिपक्ष की बातों का प्रतिकार नहीं किया था जिसके बाद खुद नीतीश जी को उठकर जवाब देना पड़ा था। 

ऐसे मे उन्होंने आगे कहा कि उस समय भी मैंने सबसे पहले ट्विट करके तेजस्वी यादव की बातों का विरोध किया था क्योंकि नीतीश कुमार के लिए कही गई बातों से मुझे दुख हुआ था। कुशवाहा ने कहा है कि यह विधान सभा के रिकॉर्ड में भी देखा जा सकता है। 

मैं खुद से नहीं आया था, आपके बुलाने पर आया था- उपेंद्र कुशवाहा

कुशवाहा ने यह भी दावा किया है कि इस ट्विट के बाद ही एक अणे मार्ग से नीतीश कुमार ने पहला कॉल भी किया था। रिकॉर्ड उठाकर देख लें, जदयू में शामिल होने को लेकर कभी भी उपेंद्र कुशवाहा ने पहल नहीं की। न मेरे आवास से कभी कॉल गया, खुद नीतीश जी ने कॉल किया था। 

उन्होंने आगे कहा है कि विधानसभा में हुई घटना के बाद नीतीश जी बेहद दुखी थे। उन्होंने कॉल करके के कहा कि अब वह कितने दिन यह सब संभाल पाएंगे, आप ही आकर संभालिए। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी बोला है कि मैं खुद से नहीं आया था, आपने बुलाया तो आया था। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी