लाइव न्यूज़ :

जानकारी नहीं देने पर मप्र में सूचना आयुक्त ने दो अधिकारियों को ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माने का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: August 10, 2019 17:04 IST

सूचना आयुक्त तिवारी ने उमरिया जिले की चंदिया नगर पालिका के अधिकारियों-- विनोद चतुर्वेदी और नरेन्द्र कुार पांडे--को ढाई-ढाई लाख रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी किये हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) यह स्पष्ट करने में असफल रहे हैं कि मामूली सी जानकारी के निवारण में तीन वर्ष से अधिक का विलंब क्यों हुआ

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सूचना आयोग के पिछले आदेशों पर कोई गौर नहीं किया गया।’’ अपीलार्थी अनुपम मिश्रा ने मार्च 2016 में 10 अलग-अलग आवेदन दिए थे।लोक सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडे ने 30 दिन की तय सीमा में जानकारी नहीं दी और न ही कोई निर्णय लिया।

मध्य प्रदेश के सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने आटीआई अर्जियों पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने को लेकर प्रदेश के दो सरकारी अधिकारियों को ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माने के नोटिस जारी किये हैं।

सूचना आयुक्त तिवारी ने उमरिया जिले की चंदिया नगर पालिका के अधिकारियों-- विनोद चतुर्वेदी और नरेन्द्र कुार पांडे--को ढाई-ढाई लाख रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी किये हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) यह स्पष्ट करने में असफल रहे हैं कि मामूली सी जानकारी के निवारण में तीन वर्ष से अधिक का विलंब क्यों हुआ?

राज्य सूचना आयोग के पिछले आदेशों पर कोई गौर नहीं किया गया।’’ अपीलार्थी अनुपम मिश्रा ने मार्च 2016 में 10 अलग-अलग आवेदन दिए थे। लेकिन तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडे ने 30 दिन की तय सीमा में जानकारी नहीं दी और न ही कोई निर्णय लिया।

प्रकरण को अनावश्यक लंबित रखा। यहां तक कि जुलाई 2016 में प्रथम अपील आदेश के बावजूद उन्हें जानकारी नहीं मिली। वहीं, दूसरी अपील में आयोग के आदेश की अवहेलना का दोषी लोक सूचना अधिकारी विनोद चतुर्वेदी को पाया गया है, जिन्होंने खुद पेश होने की बजाए अपने प्रतिनिधि के जरिए कुछ प्रकरणों में अपीलार्थी को जानकारी देने का प्रमाण भेजा।

लेकिन वह यह स्पष्ट करने में असफल रहे कि प्रकरण के समाधान में तीन वर्ष से अधिक का विलंब क्यों हुआ? तिवारी ने कहा कि यह टालमटोल का लापरवाहीपूर्ण और खानापूर्ति करने का अलोकप्रिय सरकारी रवैया है। 

टॅग्स :आरटीआईमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया