लाइव न्यूज़ :

Bihar: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने होली के दौरान JDU नेताओं से की मुलाकात, सियासत में आने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2025 14:06 IST

Bihar: बता दें कि मौका होली का था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। 

Open in App

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने को लेकर लगातार लगाए जा रहे कयासों के बीच मुख्यमंत्री आवास में होली के दिन रही सरगर्मी के बाद ऐसा लगा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई। दरअसल, होली के अवसर पर पहली बार निशांत कुमार जदयू के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक से मिलते नजर आए। इसके पहले किसी मौके पर जदयू के लोगों (कार्यकर्ताओं) से इतना घुल मिल कर मिलते नहीं देखा गया था, इसलिए फिर एक बार कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बता दें कि मौका होली का था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वह होली की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी मौके पर निशांत कुमार वहां आए। इसके बाद निशांत के साथ जदयू के बड़े से लेकर छोटे नेताओं का मिलना जुलना शुरू हो गया। खास बात यह रही कि निशांत ने भी किसी को निराश नहीं किया, खूब अबीर गुलाल लगाये और लोगों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाये। निशांत के इस अंदाज के बाद इस बात के कयास तेज हो गए कि क्या निशांत की अनौपचारिक तौर पर जदयू में एंट्री हो गई है? निशांत कुमार मंत्री विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ दिखे। बता दें कि इस बात की चर्चा लगातार तेज थी कि क्या निशांत होली के बाद राजनीति में कदम रखेंगे? इसकी घोषणा या निशांत की रजामंदी तो नहीं आई, लेकिन जदयू के नेताओं से घुलना-मिलना और फोटो सेशन बड़ा इशारा कर गया कि देर सवेर ही सही निशांत की राजनीति में प्रवेश जरूर होने वाली है। एक तस्वीर जो वायरल हो रही है उसमें निशांत कुमार के बेहद करीबी रिश्तेदार अनुराज, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच एक अणे मार्ग में मौजूद पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा है कि निशांत का राजनीति में कदम रखा जा चुका है और वो अब जदयू के नेता भी हैं, भले घोषणा हो या ना हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो (निशांत) आज लोगों से मिल रहे थे इससे साफ था कि उनमें नेता बनने के तमाम गुण मौजूद हैं और उनके आने से जदयू को काफी मजबूती भी मिलेगी। हम लोग चाहते हैं वह चुनाव लड़ें। जय कुमार सिंह ने निशांत कुमार को योग्य और काबिल बताते हुए कहा कि वह सीएम मटेरियल हैं। कार्यकर्ताओं की यह मांग थी कि वह पार्टी में आएं। देर से ही सही कदम आगे बढा दिया गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी