लाइव न्यूज़ :

गोवा: 8 कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने पर बोले पवन खेड़ा- भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने "ऑपरेशन कीचड़" का किया आयोजन

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 14, 2022 13:18 IST

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा की असुरक्षा की भावना के कारण गोवा में दलबदल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा 'भारत जोड़ो यात्रा' से बौखलाई हुई है, जिसकी वजह से पार्टी की ओर से "ऑपरेशन कीचड़" आयोजित किया गया है।खेड़ा ने ये भी कहा कि सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो।

पणजी: कांग्रेस के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा 'भारत जोड़ो यात्रा' से बौखलाई हुई है, जिसकी वजह से पार्टी की ओर से "ऑपरेशन कीचड़" आयोजित किया गया है। खेड़ा ने ये भी कहा कि सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा, "सुना है भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में "ऑपरेशन कीचड़" आयोजित किया है। सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो...जो भारत जोड़ने के इस कठिन सफर में साथ नहीं दे पा रहे, वो भारतीय जनता पार्टी की धमकियों से डर कर तोड़ने वालों के पास जाएं तो यह भी समझ लें कि भारत देख रहा है।"

आठ कांग्रेस नेताओं के दलबदल ने गोवा में पार्टी को एक बड़ा झटका दिया क्योंकि गोवा कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित किया। गोवा कांग्रेस के 40 सदस्यीय विधानसभा में 11 विधायक थे जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे। जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। बताते चलें कि साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :गोवाBharatiya Janata Partyकांग्रेसPawan KheraCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप