लाइव न्यूज़ :

पूर्व LG के रुख में बदलाव की जांच के लिए मनीष सिसोदिया ने CBI को लिखा पत्र, कहा- सरकार को हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 13:25 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर रुख बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व उपराज्पाल के रुख में बदलाव की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया ने अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर पूर्व उपराज्पाल के रुख में बदलाव की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है।सिसोदिया ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर रुख बदलने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर पूर्व उपराज्पाल के रुख में बदलाव की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है। बैजल के खिलाफ सिसोदिया की टिप्पणी उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा नीति से जुड़ी कथित विसंगतियों की सीबीआई जांच की मांग के हफ्तों बाद आई है।

एलजी की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद इसे हाल ही में रोक दिया गया था लेकिन एक महीने के लिए अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया था। सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "राष्ट्रीय राजधानी में 849 दुकानें असमान रूप से वितरित की गईं। नई नीति में जहरीली शराब की त्रासदी जैसी घटनाओं से बचने के लिए समान वितरण को रेखांकित किया गया था। पॉलिसी क्लियर करने से पहले (पूर्व) एलजी ने पॉलिसी को ध्यान से पढ़ा। उन्होंने बदलाव का सुझाव दिया। फिर हमने उसे जून में संशोधन के साथ भेजा। दूसरी बार उन्होंने इसे क्लियर किया।"

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने मई 2021 में नई आबकारी नीति पारित की। इस नीति के तहत अनधिकृत क्षेत्र में भी दुकानें बंटनी थी जिस पर उपराज्यपाल ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी लेकिन जब दुकानों की फाइल गई तो उन्होंने अपना मन बदल लिया और उपराज्यपाल ने नई शर्त रखी कि अनधिकृत क्षेत्र में दुकानें खोलने के लिए DDA और MCD की मंजूरी लिजिए जिससे अनधिकृत क्षेत्र में दुकानें नहीं खुल पाई और कोर्ट के फैसले के कारण नए लाइसेंसधारकों को रियायत देनी पड़ी और सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। "समान वितरण" पर जोर देते हुए सिसोदिया ने जोर देकर कहा कि पूर्व एलजी ने "अनधिकृत क्षेत्रों" में दुकानें स्थापित करने पर आपत्ति नहीं की थी और इसे "दो बार" पढ़ा। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअनिल बैजलदिल्लीशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब