लाइव न्यूज़ :

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 21 साल पूरे होने पर ईरानी ने कहा : कई लोगों की जिंदगी बदली

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 21 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लंबे समय तक चलने वाला यह धारावाहिक न सिर्फ दर्शकों के लिए बल्कि इसमें काम करने वाले सभी लोगों के लिए जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव रहा है।

शोभा कपूर और एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस धारावाहिक का प्रसारण तीन जुलाई 2000 को शुरू हुआ था जो करीब आठ साल चला। धारावाहिक की 1800 से अधिक कड़ियों का प्रसारण हुआ। इस धारावाहिक से ईरानी घर-घर तुलसी के नाम से लोकप्रिय हो गयीं जो एक आदर्श बहू थी और जिसने परिवार को बचाने में अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे।

अभिनेत्री से नेत्री बनीं ईरानी के लिए यह धारावाहिक बदलाव लाने वाला साबित हुआ। हालांकि धारावाहिक से पहले वह कई म्युजिक वीडियो और टीवी कार्यक्रम में नजर आ चुकी थीं। ईरानी (45) ने शनिवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इस मौके को याद किया।

ईरानी ने लिखा, ‘‘हमने वादा किया था कि हम ‘फिर मिलेंगे’, जिसे कभी पूरा नहीं कर सके... 21 साल पहले एक यात्रा शुरू की थी जिसने कई लोगों का जीवन बदल दिया। कुछ के जीवन में खुशी आयी तो कुछ नाखुश हुए लेकिन जिसने भी देखा जिसने भी इसके लिए काम किया, इसका असर सब पर पड़ा। इन यादों के लिए शुक्रिया।’’ एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक का वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘‘कई साल पहले इस दिन ने मेरी जिंदगी बदल दी। शुक्रिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए