लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’: केजरीवाल ने लोगों से नहीं घबराने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को कहा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का एक मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आने के बाद लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वह कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने के बाद से हालात पर करीब से निगाह रख रहे हैं और अस्पतालों में बिस्तर, दवाइयों जैसे जरूरी चीज़ों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली में वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की रविवार को पुष्टि हुई थी। तंजानिया से आया 37 वर्षीय व्यक्ति वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। हालांकि, उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि उसने बीमारी के मामूली लक्षण हैं और उसे जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के अबतक 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

केजरीवाल ने कहा, “ ओमीक्रोन देश में प्रवेश कर चुका है और इसके मामले दिल्ली समेत कई हिस्सों में मिले हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं और समाजिक दूरी बनाएं तथा मास्क लगाएं।”

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि दिल्ली सरकार ने 30,000 कोविड बिस्तर तैयार किए हैं जिन्हें दो सप्ताह के नोटिस पर 64,000 तक बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के दफ्तर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि अगर संक्रमण की दर में तेजी आए तो डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी न हो।

विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ मेडिकल छात्रों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड प्रबंधन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

बयान के मुताबिक, सरकार ने 4,673 डॉक्टरों, 1,707 मेडिकल छात्रों, 6,265 नर्सों और 2,726 पैरामेडिकल कर्मियों सहित 15,370 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया है।

पांच हजार स्वास्थ्य सहायकों को भी तैनात किया जा सकता है। उन्होंने नर्सिंग, पैरामैडिक्स, होम केयर, रक्तचाप प्रबंधन व टीकाकरण का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया है।

बयान के मुताबिक, दिल्ली सरकार ऑक्सीजन के बुनियादी ढांचे को तेजी से बढ़ा रही है ताकि ऑक्सीजन की मांग बढ़ने की पर इसकी पूर्ति की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?